ABSLM 2/6/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों,सफीदों पुलिस ने गुमशुदगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंघाना निवासी सूरजभान ने कहा कि मेरी लडकी आशु (21) सवेरे लगभग 2 बजे घर से गायब हो गई। जिसकों हमने अपने स्तर पर इधर-उधर व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं दूसरे मामले में गांव डिडवाड़ा निवासी सुभाष ने कहा कि मेरा व मेरी पत्नी सीमा देवी (34) का दोपहर को झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह दोपहर 2 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर चली गई। जब वह सांय को घर पर वापिस नहीं आई हमने आसपास व रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 346 के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं।

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है