AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़: सुभाष गांगोली अग्रिपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

ABSLM 27/06/2022 एस• के • मित्तल 

  


 सफीदों, भारतीय सेना में अग्निपथ योजना को लेकर सफीदों क्षेत्र के कांग्रेसियों ने नगर के मिनी सचिवालय में सत्याग्रह किया। इस सत्याग्रह कार्यक्रम की अगुवाई सफीदों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक सुभाष देशवाल ने की। इस मौके पर इक्कठा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपने संबोधन में विधायक सुभाष देशवाल गांगोली ने कहा कि केंद्र सरकार जो अग्निपथ योजना लेकर आई है उसके विरोध में अनशन शुरू किया गया है। सरकार युवाओं को नौकरी देने की बजाय गुलाम बनाना चाहती है इसलिए पुराने पैटर्न को बदलकर युवाओं को 4 वर्ष के लिए भर्ती करने की योजना बनाई है लेकिन युवा इसे किसी सूरत में स्वीकार नही करेंगे। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। यह योजना सशस्त्र बलों में लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और मनोबल का अवमूल्यन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस योजना के विरोध को लेकर देशभर के युवा बेरोजगारों के साथ है।

केंद्र की सरकार निरंतर जनविरोधी योजनाओं पर काम के रही है। चाहे वह नोटबंदी हो, चाहे जीएसटी हो, चाहे किसान बिल हो और अब उसी श्रृंखला में अग्निपथ योजना लागू की गई है। अग्निपथ योजना ना तो देश के और ना ही युवा बेरोजगारों के हित में है जिससे देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। जिसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए। इस मौके पर सुखा मलिक, एंडी दहिया, रणबीर भुसलाना, सुरेंद्र वत्स, चंदन व सतपाल मुवाना मौजूद थे।

 
फोटो कैप्शन 1.: सत्याग्रह में भाग लेते हुए विधायक सुभाष देशवाल व अन्य कांग्रेसी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है