AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज

ABSLM 27/6/2022 एस• के • मित्तल   


 सफीदों,      सफीदों पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव भुसलाना के अकबर ने कहा कि मेरी पत्नी खुर्शीदा (28) सुबह 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। साथ ही वह मेरे 3 साल के बेटे को भी साथ ले गई है। मैने उसे अपने स्तर पर आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है