गुमशुदगी का मामला दर्ज,सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज

ABSLM  21/6/2022 एस• के • मित्तल  

 सफीदों,     सफीदों पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में सफीदों निवासी सोमदत्त ने कहा कि मेरी पुत्री शिवानी (23) बिना किसी को कुछ बताए कही पर चली गई। हमने अपने स्तर पर उसकी काफी आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज

एस• के • मित्तल       
सफीदों,     सफीदों पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दिए गए ब्यान में गांव मुआना निवासी सतीश ने कहा कि मेरा भाई सुशील कताना रिफायनरी पानीपत में नौकरी करता था। 20 जून को मेरा भाई सुशील अपनी मोटर साईकिल व मै अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने घर के लिए आ रहे थे कि जब हम असंध से रोहड रोड पर पहुंचे तो सामने से नामालुम एक मोटरसाईकिल चालक आया और उसने सीधी टक्कर मेरे भाई की मोटर साईकिल मे मार दी। इस टक्कर में मेरे भाई को सिर पैर पर काफी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से सुशील को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया, यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 279 व 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डंडों-बिंडों से किया हमला, मामला दर्ज

एस• के • मित्तल       
सफीदों,     उपमंडल के गांव बहादुरगढ़ में डंडों-बिंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। सफीदों पुलिस को दिए गए ब्यान में गांव बहादुरगढ़ निवासी सीमा देवी ने कहा कि मेरा पति अनिल व मेरा देवर राजेश अलग-अलग रहते हैं। मेरे देवर राजेश ने अपनी पत्नी पूजा को मनमुटाव के चलते घर से निकाल दिया था। उसके बाद वह हमारे घर पर आकर रहने लगी। इसी बात की रंजिश रखते हुए राजेश व  उसके साथ 3-4 अन्य साथी हमारे घर में घुस गए और मुझे डंडे-बिंडों से काफी चोटें मारी। बीचबचाव करने आई मेरी देवरानी पूजा को भी उन्होंने पीटकर चोटें पहुंचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव में आ गए तो राजेश जान से मारने की धमकी देता हुआ अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। मेरा पति मुझे व मेरी देवरानी को घायलावस्था में सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया, जहां से गंभीरावस्था में हमें पीजीआई खानपुर रैफर कर दिया गया। ब्यान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादस की धारा 147, 149, 323, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है