ABSLM 29/06/2022 एस• के • मित्तल
.jpg)
सफीदों,विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में नगर के होली मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर प्रांगण में नवनियुक्त पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा का जोरदार अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने की। इस अवसर पर सामुहिक सुन्दर काण्ड तथा श्री हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा का फूलो की मालाओं, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर जोरदार अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में चेयरपर्सन अनिता अदलखा ने कहा कि जनता ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा व लग्र के साथ निभाएंगी। जनता को हरसंभव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा वे महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष रूप से कार्य करेंगी। इस मौके पर अरविंद शर्मा, प्रमोद गौत्तम, जयदेव माटा, दर्शना गौत्तम, मुकुल, सतीश बलाना, प्रवीण, बजरंग, ओमप्रकाश वशिष्ठ, अश्वनी शर्मा, नानक खन्ना, कंवरभान शास्त्री, किरण शर्मा, संतोष गौड़, नीलम गौत्तम, पूनम गर्ग, मनीषा आशरी, बबीता शर्मा, शिवानी शर्मा, अनिता, संतोष गौड, सरोज, रेखा गुप्ता व शिवानी आशरी मौजूद थीं।
फोटो कैप्शन 2.: नवनियुक्त पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा का अभिनंदन करते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण।

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है