मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने पुलिस निरीक्षक स्व० जयवीर सिहं के परिजनों को बंधाया ढांढस

 abslm 12/6/2022 एस• के• मित्तल 

जींद, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल रविवार को जींद के विजय नगर स्थित  पुलिस निरीक्षक स्व० जयवीर सिहं के घर शोक प्रकट करने पंहुचे। 49 वर्षीय स्व० जयबीर सिंह का देहांत विगत 5 जून को जुलाना के पास सडक़ दूर्घटना में हो गया था। जयबीर सिंह मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में बतौर पुलिस निरीक्षक तैनात थे। वे अपने पीछे तीन लडक़ी आशा, नीशा व ईशा, एक पुत्र विवेक व धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम कुमारी तथा भरापुरा परिवार छोड गए।   मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने स्व० जयबीर के घर पंहुचने पर परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाई। उन्होंने कहा कि जयबीर सिंह मिलनसार व बहादूर पुलिस अधिकारी थे। वै सदैव अपनी डयूटी के प्रति निष्ठावान व तत्तपर रहते थे। मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा जयबीर सिंह को अपने चरणों में जगह दें तथा उनकी आत्मा को शान्ति दे। 



इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल भी जाना। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ० अमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनियां,नगराधीश अमित कुमार,बीजेपी के जिला प्रधान राजूमोर, मुख्यमंत्री के हिसार मंडल के मीडिया कॉडिनेटर अशोक छाबड़ा, डॉ० राज सैनी,सज्जन गर्ग, सोमदत्त शर्मा, सुभाष शर्मा, राजन चिल्लाना, सुधीर गौत्तम के अलावा  स्व० जयबीर के भाई राजेन्द्र सिहं, राममेहर, रमेश व सगे संबंधियों तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है