abslm 18/06/2022 laxman singh
मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय फतेहाबाद में आज ऑन-लाइन एल्यूमिनाई मिटिंग व अध्यापक-अभिभावक संवाद का आयोजन किया गया। एल्यूमिनाई मिटिंग के दौरान महाविद्यालय से पास आउट हो चुके बी.एड. व डी.एल.एड. के विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालय के दिनों की यादों व अनुभवों को ऑन-लाइन माध्यम से सांझा किया। पूर्व विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय हमारे परिवार की तरह है यहीं से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्राप्त कर हमने जीवन में सफलता पाई है। इसके साथ-साथ आज के अध्यापक-अभिभावक संवाद में अभिभावकों ने अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों के दैनिक गतिविधियों व उनकी पढ़ाई-लिखाई सम्बंधी चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. जनक रानी ने पूर्व विद्यार्थियों व अभिभावकों का स्वागत किया और अपने सम्बोधन में कहा कि हम आप सभी एल्यूमिनाई और अभिभावकों से सहयोग की आशा करते है और सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते है।
एल्यूमिनाई मिट संयोजिका श्रीमती सुमन बिश्नोई और सुनीता तलवाड़ के निर्देशन में सम्पन्न हुई और अध्यापक-अभिभावक संवाद श्रीमती सुनीता रानी और अमनप्रीत कौर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी स्टॉफ सदस्यों का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है