जैन संस्कार शिविर संपन्न

ABSLM 29/6/2022 एस• के • मित्तल   


सफीदों,  नगर की जैन स्थानक में चल रहे जैन संस्कार शिविर का समापन हो गया। बता दें कि संघ शास्ता शासन प्रभावक गुरूदेव सुदर्शन लाल महाराज के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यह शिविर विगत 15 जून से चल रहा था। इस शिविर में बच्चों को नैतिक, धार्मिक व जैन संस्कारों की शिक्षा प्रदान की गई। समापन कार्यक्रम में बच्चों व अध्यापकों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

 इस मौके पर एसएस जैन सभा के संरक्षक कश्मीरी लाल जैन, प्रधान एडवोकेट एमपी जैन, उपप्रधान सुशील जैन, उपप्रधान विपिन जैन, कोषाध्यक्ष प्रभास जैन, सहमंत्री सुनील जैन, कार्यकारिणी सदस्य अनिल जैन, राजेश जैन, कमल जैन व संजय जैन मौजूद थे। 

फोटो कैप्शन 4.: जैन संस्कार शिविर में मौजूद बच्चे व पदाधिकारीगण।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है