AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथ यात्रा निकाली गयी. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सुबह में ‘पहिंद विधि’ रस्म अदा की


abslm 1/7/2022 

भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथ यात्रा अहमदाबाद  में शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सुबह ‘पहिंद विधि’ रस्म अदा की, जिसमें रथ यात्रा की शुरुआत से पहले एक सुनहरी झाड़ू का उपयोग करके रथों को रास्ता साफ किया जाता है. इसके बाद, भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ जमालपुर क्षेत्र के 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से वार्षिक यात्रा के लिए निकले. रथ यात्रा शुरू होने से पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तड़के मंदिर में ‘मंगल आरती’ की थी l

.इस साल की रथ यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. क्योंकि शहर में दो साल के अंतराल के बाद भव्य स्तर पर रथ यात्रा निकाली गयी . कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 2020 और 2021 में यह वृहद धार्मिक आयोजन सीमित तौर पर हुआ था. सामान्यत: ‘‘आषाढ़ी बीज’’ (आषाढ़ माह का दूसरा दिन) के दिन रथयात्रा के मार्ग में देवताओं और जुलूस की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग इकट्टे हुए, जिसमें सजे-धजे हाथी और कई झांकियां शामिल हुई।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है