abslm फतेहपुर 01 जुलाई 2022 शिव प्रताप सिंह
राजकीय आश्रम पद्वति के छात्रों को देय सुविधाओं के लिए गठित प्रबंध समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में गांधी सभागार कलक्ट्रेट फतेहपुर में सम्पन्न हुई। उन्होंने कि राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं जैसे- भोजन, नास्ता, ड्रेस, स्टेशनरी, कापी किताब आदि छात्रों को मुहैया कराने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया करते हुए सभी देय सुविधाओं को छात्रों को मुहैया कराये। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय बनाते हुए अध्ययनरत छात्रों का समय-समय पर कैम्प के माध्यम से हेल्थ चेकअप कराये।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है