abslm 29/9/2022
====================
प्रतापगढ़ । अखिल भारतीय स्वतंत्र लेखक मंच शाखा प्रतापगढ़ इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ.सुभाष श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई । अचलपुर में हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम ' हिंदी के विकास में विभिन्न सोपान ' विषय पर चर्चा की गई ।
साहित्यकारों द्वारा माना गया कि आज हिंदी का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है । हिंदी का सब जगह मान - सम्मान बढ़ा है । हिंदी सीखने के लिए यहां विदेशी भी आते हैं । हिंदी भाषी लोगों के बीच हिंदी विदेशों में भी फर्राटे से बोली जाती है । हिंदी के बढ़ावे के लिए हिंदी समाचार पत्रों , पत्रिकाओं , आकाशवाणी केन्द्र , दूरदर्शन और सिनेमा जगत आदि का विशेष योगदान है । इन सबकी वजह से हिंदी भारत के भाल पर बिंदी जैसी सजी है । हमें अपने बच्चों के बीच हिंदी में अधिक से अधिक बोल चाल और लेखन पर ध्यान देना होगा । बच्चे हमारे देश के भावी कर्णधार हैं । सुनहरे कल के आधार हैं । इस बीच बाल कविता साझा संग्रह गया नहीं बचपन का अवलोकन किया गया । और हिंदी के बढ़ावा हेतु बाल कविता के सहयोग को सराहा गया । इंकलाब पब्लिकेशन मुंबई से प्रकाशित इस बाल पुस्तक में डॉ.सुभाष की रचनाएं शामिल हैं । उनकी रचना को भी सराहा गया । चर्चा में शामिल होने वालों में क्रमशः डॉ सुभाष श्रीवास्तव , मिथुन सम्राट , रामयादव , विनय पाल , राजेश गिरि , उमेश पाण्डे , रंजीत , सुनैना , रजनी , उर्मिला देवी , अमित सक्सेना , उमेश श्रीवास्तव आदि आदि की उपस्थिति सराहनीय रही ।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है