AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मात-पिता , शिक्षक , साथी गण 

सब कोई साथ निभाएं 

====================




मातृभाषा  हिंदी हम सबकी  ,

जन-जन बात बताएं  ।

मात-पिता , शिक्षक - साथी गण,

सब कोई साथ निभाएं ।।

बोलें - लिखें सब कोई  हिंदी ,

खुलकर  बात बताएं  ।

हिंदी विकास के योगदान में ,

मिलकर हाथ  बटाएं  ।।

हिंदी की महिमा जान विदेशी,

प्रशिक्षण आप ले जाएं ।

भारत विशाल की आत्मा हिंदी,

 सगर्व  आप हरषाए   ।।

* सुभाष श्रीवास्तव अचलपुर प्रतापगढ़ यूपी

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है