विश्व अंडा दिवस पर बांटे 2000 उबले हुए अंडे गिनाई अंडा के सेवन की खूबियां

abslm 15/10/2022 एस• के• मित्तल    

   


सफीदों, नगर के जींद रोड़ पर विश्व अंडा दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न हैचरियों व फार्मा क्षेत्र से जुड़े डाक्टरों व प्रतिनिधियों ने लोगों को करीब 2000 उबले हुए अंडे नि:शुल्क बांटकर इसके सेवन की खूबियां गिनाई। लोगों को संबोधित करते हुए डा. पहाडिय़ा, संजीव भारद्वाज, उमाकांत तिवारी, अमित सिंह, अरुण कंबोज, अनिल शर्मा, नरेंद्र पंवार, रविंद्र शर्मा व अशोक गोयल ने कहा कि अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। उबला हुआ अंडा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 



अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और सेलेनियम मौजूद होता है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना सुबह एक उबला अंडा खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

फोटो कैप्शन 2.: लोगों को अंडे वितरित करते हुए कंपनियों के प्रतिनिधि।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है