abslm 31/10/2022 laxman singh
2005 में भजन लाल की पीठ में छुरा घोपने वाली पार्टी को उपचुनाव में सबक सिखाने का सही समय है : शांडिल्य
ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा भजन लाल ने ब्राह्मणों सहित 36 बिरादरी को दिया सम्मान
भव्य बिश्नोई को आदमपुर के बालसमंद में पगड़ी व दोशाला व भगवान परशु राम की प्रतिमा भेंट की
आदमपुर : ब्राह्मण महापंचायत व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आजआदमपुर उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार एव पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते एव पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को ब्राह्मण महापंचायत की तरफ से समर्थन देते हुए उन्हें समर्थन पत्र देते हुए भव्य बिश्नोई को पगड़ी दोशाला व भगवान परशु राम की प्रीतमा भेंट की । आज बालसमंद में वीरेश शांडिल्य ने हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य को समर्थन दिया और अपने संबोधन में कहा कि आदमपुर को बधाई उनको भव्य के रूप में भजन लाल मिल गया। उन्होंने कहा मूल से ब्याज प्यारा ओर वीरेश शांडिल्य ने उन राजनेताओ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस आदमपुर को विपक्षी पार्टियां भजन लाल का गढ़ बता रही हैं वो गढ़ नही 54 साल से भजन लाल के खून से सींचा उनका परिवार है। ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भजन लाल ने ब्राह्मणों को मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री होते खून से सींचा था और भजन लाल व उनका परिवार 36 बिरादरी का सम्मान करता है। उन्होंने आदमपुर हल्के की सूझवान जनता से आह्वान किया कि 2005 में भजन लाल की पीठ पर छुरा घोपने वाली पार्टी की जमानत जब्त करवा कर भजन लाल के साथ हुए धोखे का बदला लेने का समय आ गया। ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश मे आतकवाद से खुले आम टकराने वाले वीरेश शांडिल्य ने कुलदीप बिश्नोई की खुल कर तारीफ की जो उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया । कुलदीप बिश्नोई को भजन लाल की तरह राजनीति के शिखर पर नरेंद्र मोदी,अमित शाह व मनोहर लाल एवं अनिल विज अपने आप ले जायेंगे। 1996 के बाद 2022 में बीजेपी राज में आदमपुर की साढेसती खत्म होगी और भव्य के रूप में भजन लाल आदमपुर को मिल गया। साथ ही शांडिल्य ने ब्राह्मण महापंचायत की तरफ से चुनावी नतीजों से पूर्व भव्य बिश्नोई, कुलदीप, रेणुका सहित आदमपुर हल्के व बीजेपी को एडवांस बधाई दी और कहा कि भव्य बिश्नोई को 75 से 80 हजार वोट मिलेगी ।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है