मल्लिका अर्जुन खडग़े के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर वैश्य नेताओ ने जताई खुशी

 abslm 21/10/2022 laxman singh 


137 साल पुरानी कांग्रेस आज भी लोकतंत्र में अपना पूरा विश्वास रखती है: अशोक बुवानीवाला

चंडीगढ़।  कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव मल्लिका अर्जुन खडग़े ने जीत लिया है। खडग़े के अध्यक्ष बनने पर वैश्य समाज के कांगे्रस नेताओं में खुशी का माहौल है। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाल ने कहा कि 137 साल पुरानी कांग्रेस ने लोकतंत्र में विश्वास करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाया। चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने अपने मन और आत्मा की आवाज पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिका अर्जुन खडक़े के पक्ष में अपने मत का प्रयोग करके उनको कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई। इससे यह साफ हो गया है कि 137 साल पुरानी कांग्रेस आज भी लोकतंत्र में अपना पूरा विश्वास रखती है। अशोक बुवानीवाला ने मल्लिका अर्जुन खडक़े जी के 12वें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता और नेताओं को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। पूर्व प्रवक्तता बुवानीवाला ने कहा कि मल्लिका अर्जुन खडग़े के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस नई विजयी यात्रा की गाथा लिखेगा। करनाल से वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता ने कहा कि मल्लिका अर्जुन खडग़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ- साथ हर वर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं कांग्रेस का वैश्य वोट बैंक और समाज के  लोग कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहे है और नए अध्यक्ष के साभ भी खडे होंगे। श्री खडग़े के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस व वैश्य समाज के पानीपत से वरिष्ठ नेता धर्मपाल गुप्ता व संजय अग्रवाल, यमुनानगर से अनिल गोयल, रोहतक से वरिष्ठ नेता सुभाष तायल व चेयरमैन अजीत जैन, नरवाला से वैश्य नेता कैलाश सिंघला, फरीदाबाद से लखन सिंघला, जींद से अंशुल सिंघला व बहादुरगढ से श्रीनिवास गुप्ता सहित वैश्य समाज के वरिष्ठ नेताओं ने खुशी प्रकट की है।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है