abslm 5/10/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के रामलीला मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। दशहरा कमेटी के द्वारा इस पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई थी। कमेटी के द्वारा रामलीला मैदान में रावण का पूतला स्थापित किया गया। दिनभर क्षेत्रभर से यहां पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
इस पर्व को लेकर रामलीला मैदान के आसपास विशेष रौनक देखने को मिली। खानपान व जलेबी की विशेष दुकानें सजी हुईं थी तथा यहां पर लगे बाजार में लोगों ने जमकर खरीददारी की। सांय को नगर की अनेक हनुमान टोलियां पूरे गाजे-बाजे के साथ रामलीला मैदान पहुंची। सांय को श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की शोभायात्रा आयोजन स्थल पर पहुंची। उसके उपरांत रावण का दहन कर दिया गया।
फोटो कैप्शन 2.: रामलीला मैदान में रावण दहन के मौके पर उमड़ी भीड़।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है