डिडवाड़ा के खेतों मे भिड़े दो गुट

abslm 25/10/2022 एस• के• मित्तल 


  

सफीदों, सफीदों के डिडवाड़ा गांव के खेतों में दो पड़ोसी गुटों में खेत की सीमा के विवाद में झगड़ा हो गया जिसमें एक पक्ष के आजाद ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज कराया है। इसमें रोशन, उसकी पत्नी कृष्णा, दीपक, परवीन व मोनू को नामजद किया गया है।  शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपने खेत मे आवारा पशुओं की रोकथाम को अपनी खेत की सीमा पर खम्बे गाड़ रहा था कि आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मामला खेत की सीमा के विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है