abslm 22/10/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, डीपीएस स्कूल में शनिवार को दीपावली पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने मोमबत्तियां, रंगोली बनाकर और दीयों की सजावट करके अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बच्चों ने दीये जलाकर दीपावली की मंगल आरती में भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिक्षाविद् एसपी बंसल ने शिरकत की। वहीं कोऑर्डिनेटर रेनू मंगला विशेष रूप से मौजूद रहीं।
अपने संबोधन में एमपी बंसल ने कहा कि दीपावली पर्व देश के प्रमुख त्यौहारो में से एक है। दीपावली के दिन श्री रामचंद्र 14 वर्ष के बनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।फोटो कैप्शन 3.: अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए बच्चे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है