abslm एस• के• मित्तल
सफीदों, पंचायती राज चुनावों को लेकर सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान ने रविवार को नगर के राजकीय महाविद्यालय चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस बैठक में मौजूद 5 मास्टर ट्रेनरों ने चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को पोलिंग के लिए ईवीएम मशीनों के बारे में ट्रेनिंग दी। उन्हें ईवीएम, बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट के संचालन का तरीका भी बताया गया। इसके अलावा पोलिग पार्टियों का गठन, मतदान अधिकारियों के दायित्व व अधिकार, पोलिग एजेंट की नियुक्ति, आदर्श आचार संहिता का पालन, माकपोल की कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया गया।
एसडीएम सत्यवान मान ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि वे ख्चुनावी ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरते। किसी भी प्रकार की समस्या में उनसे या अपने से सीनियर से तत्काल संपर्क करें ताकि उसका निराकरण किया जा सके। कोई भी कागज बगैर साइन व बगैर नंबर के जारी नहीं होना चाहिए। इस मौके पर बीडीपीओ शक्ति सिंह, जेई सुनील कुमार व चंद्रपाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 1.: ईवीएम मशीनों की जानकारी हासिल करते हुए एसडीएम सत्यवान मान।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है