सड़क दुर्घटना में एक घायल, पीजीआई रैफर

 abslm 4/10/2022 एस• के• मित्तल  

      


सफीदों, नगर के हाट रोड पर राजबाहे के पास घटित सड़क दुर्घटना में एक घायल हो गया। घायल को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे गंभ्भीरावस्था में पीजीआई रैफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बिट्टू (35) निवासी गांव पाजू खुर्द के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव पाजू खुर्द का बिट्टू उपमंडल के गांव हाट से दूध लेकर सफीदों की तरफ आ रहा था कि तीन नंबर राजबाहा के पास सफीदों की तरफ से जा रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर दे मार दी। 
टक्कर मारकर मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया तथा टक्कर में बिट्टू मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरा तथा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना होते ही मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए। राहगीर उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।

फोटो कैप्शन 5.: नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बिट्टू।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है