abslm 3/11/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों,प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को जजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी के पुत्र की शादी में शिरकत करने के लिए वीरवार को उपमंडल के गांव साहनपुर पहुंचे। विवाह समारोह में पहुंचने पर जजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, ग्रामीणों व परिवार के लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अमन राठी को आशीर्वाद देकर उज्जवल वैवाहिक जीवन की कामना की। अपने संबोधन में उप मुख्य मंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान धान खरीद सीजन के दौरान सरकार द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है। सरकार एवं प्रशासन की कार्य कुशलता की बदौलत प्रत्येक मंडी में किसान आढतियों एवं खरीद एजेंसिंयो की हर सहुलियत का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर तक जिला जींद में एक लाख 55 हजार मीटिक टन से ज्यादा की धान खरीद हो चुकी है।इसमें करीब 95 प्रतिशत धान का उठान भी किया जा चुका है। उन्होंने प्रदेश में पंचायत आम चुनाव को निष्पक्ष पारदर्शी एवं सूचारू रूप से समापन करवाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार जताया। शांतिपूर्वक मतदान के लिए उन्होंने चुनाव में ड्यूटिरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं आमजन के सहयोग की तारीफ की। उप मुख्यमंत्री ने पंचायत आम चुनाव में नवनिर्वाचित पंच, सरपंचों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व आम जन से विकास की गति में सहयोगिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर राज्य मंत्री अनुप धानक, जन नायक जनता पार्टी के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जुलाना के विधायक अमरजीत ढांढा, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, एसडीएम सत्यवान मान, डीएफएससी निशांत राठी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 5.: अमन राठी को आशीर्वाद देते हुए उप मुख्य मंत्री दुष्यंत चौटाला।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है