गोपाल कौशिक बने राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

 abslm  12/12/2022 एस• के• मित्तल   


    

सफीदों,  सफीदों के वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल कौशिक को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला ने की है। उनकी इस नियुक्ति से सफीदों इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गोपाल कौशिक को नियुक्ति पत्र देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने कहा कि उनके हिंदुत्व के प्रति व समाज के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उनको यह दायित्व दिया गया है।



आशा है कि वे संगठन की गति को हरियाणा सूबे में आगे बढ़ाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथ जोडऩे का काम करेंगे। अपनी इस नियुक्ति पर गोपाल कौशिक ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान संगठन की गरीमा व आशा के अनुरूप कार्य करेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले व विधानसभा में संगठन का विस्तार करते हुए लगातार सामाजिक हित के विषयों को उठाते रहेंगे। संगठन के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा।

 फोटो कैप्शन 2.: नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कौशिक।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है