स्लेम मंच की महिला जागरूकता विषयक संगोष्ठी महिलाएं आपसी सौहार्द पर जोर देकर स्वयं को मजबूत करें- श्यामसुंदर श्रीवास्तव

 abslm 14/2/2023

====================



प्रतापगढ़ । अखिल भारतीय स्वतंत्र लेखक मंच स्लेम जिला इकाई अचलपुर प्रतापगढ़  शाखा कार्यालय पर राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागरूकता विषयक संगोष्ठी हुई । 

महिलाएं आपसी मेलजोल बढ़ाएं और सौहार्द्र की भावना से प्रेरित होकर कार्य करें तो उनका संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा । यह बातें संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कही ।

स्लेम जिला अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए महिला जागृति महत्वपूर्ण है । आज खुशी की बात यह है कि महिलाओं में  खुद से कार्य करने का प्रयास सफलीभूत हो रहा है । पढ़ने लिखने का लाभ भी मिल रहा है ।

सरकारी नौकरी में भी वरीयता दी जा रही है ।

संचालक प्रभात श्रीवास्तव ने मंच के माध्यम से महिलाओं के विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रक्रिया को आसान और शीघ्रता की दिशा में ध्यान देने की मांग सरकार से की गई ।

   इस मंच के माध्यम से संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में प्रमुखतया वक्ताओं में सुभाष श्रीवास्तव , श्यामसुंदर श्रीवास्तव , संजय गौड़ , सुरेश निगम , अनुराधा यादव , जयदीप , उमेश पटेल , रजनीकांत शर्मा , रामनरेश गिरि ,

रजनी शर्मा , कालीदीन , रामेश्वरी,

लखराजी सरोज , कलावती और धीरज पांडे आदि आदि प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की । आभार जयदीप श्रीवास्तव ने व्यक्त किया ।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है