ABSLM एस• के• मित्तल
सफीदों,ब्राह्मण सभा उपमंडल सफीदों की एक बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रधान परसराम शास्त्री ने की। बैठक का संचालन संस्था के महासचिव सत्येंद्र शर्मा ने किया। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों व सदस्याता अभियान पर विचार-विमर्श हुआ। वहीं बैठक में संस्था के द्वारा आगामी किए जाने वाले कार्यों के बारे में विचार सांझा किए गए।
बैठक में प्रधान परसराम शास्त्री व महासचिव सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि संस्था का पुन: फर्म एंड सोसायटी एक्ट के अनुसार नवीनीकरण हो चुका है। संस्था के आजीवन सदस्यों को चाहिए कि सभा का स्थाई सदस्य बने रहने के लिए वे अपने-अपने आधार कार्ड व फोटो 10 दिन के भीतर जमा करवा दें।
फोटो कैप्शन 8.: ब्राह्मण सभा के महासचिव सत्येंद्र शर्मा।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है