ABSLM 26/2/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, आरएसएस की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार का जन्मदिन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के तत्वावधान में नगर के मदनी मदरसे में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के संयोजक अकबर खान राणा ने किया। इस मौके पर अकबर खान राणा व मदरसे के मौलाना मुमताज ने मदरसे में पढऩे वाले बच्चों को लड्डू वितरित किए।
इससे पूर्व अकबर खान राणा द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं वस्त्र वितरण, जीवों का दाना, गायों को चारा व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अपने संबोधन में अकबर खान राणा ने बताया कि 18 फरवरी से 25 फरवरी तक आरएसएस की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और हमारे रहनुमा इंद्रेश कुमार का जन्मदिन सद्भावना सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सद्भावना सप्ताह के दौरान इंसानियत की भलाई के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
फोटो कैप्शन 25एसएफडीपी1.: कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के संयोजक अकबर खान राणा व अन्य।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है