ABSLM 21/2/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के बीचोबीच बह रही हांसी-बुटाना ब्रांच नहर में 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बहकर आया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। वहीं पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के बीच से बह रही हांसी-ब्रांच नहर में मंगलवार दोपहर को किसी ने एक शव बहता हुआ दिखाई दिया।
उसने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का बारिकी से निरीक्षण किया।
उसके उपरांत पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नगर के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि शव को नहर से निकलवाकर शिनाख्त के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
फोटो कैप्शन 21एसएफडी3.: मौके पर शव का निरीक्षण करती हुई एफएसएल टीम।
फोटो कैप्शन 21एसएफडी4 व 5.: नहर से निकाला गया युवक का शव।

.jpg)
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है