सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी काबू 10,570 रुपए की सट्टा राशी बरामद

ABSLM 7/3/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,        सीआईए सफीदों पुलिस ने उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती से सट्टा की खाईवाली करते हुए एक युवक को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 10,570 रुपए की सट्टा राशी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ईश्वर निवासी खेड़ा खेमावती के रूप में हुई है। सीआईए सफीदों की एक टीम उप निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में खानसर चौंक के पास गश्त पर थी कि टीम को खुफिया सूचना मिली कि ईश्वर निवासी खेड़ा खेमावती अपनी दुकान के सामने गांव में सट्टा की खाईवाली कर रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने तुरंत रेड करके आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टे का पर्चा व 10,570 रुपए की सट्टा राशी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है