विदेश जाने के लिए 20 लाख नहीं दिए तो की प्रताडऩा, 4 ससुरालजन नामजद

abslm 14/03/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,सफीदों सिटी पुलिस ने स्थानीय वार्ड 14 निवासी रवि की बेटी नेहा की शिकायत पर शिकायतकर्ता के चार ससुरालजनों पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। नेहा ने उसके चार ससुरालजनों पति अरविंद, ससुर राजपाल, ननंद किरण व फूफस सुनीता के खिलाफ जींद के पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कहा कि उसकी शादी अप्रैल 2022 में जिला करनाल के गोंदर गांव के राजपाल के बेटे अरविंद से हुई थी। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज के लालच में उसका पति, ससुर, ननद व फूफस उसे प्रताडि़त कर रहे थे। उसका कहना है कि उसका पति उसे छोड़कर किसी और से शादी करने की धमकी उसे दे रहा है। उसने विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया हुआ है। वह 3 अक्टूबर 2022 को अंबाला में पासपोर्ट दफ्तर गया हुआ था। शाम को घर लौटकर उसने विदेश जाने के लिए शिकायतकर्ता को अपने मायके से 20 लालच रुपए की नकदी लाने को कहा। जब उसने असमर्थता जाहिर की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका पति उसी रात उसे सफीदों के पास छोड़कर चला गया और तभी से वह सफीदों में अपने मायके में रह रही है। उसने अनुरोध किया है कि उसके पति का पासपोर्ट रद्द कराया जाए ताकि वह बाहर ना जा सके। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है