abslm 14/3/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, एसडीएम सत्यवान मान सिंह ने बताया कि आईटीआई से पास आउट प्रशिक्षओ की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च रात 12 बजे तक अपना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप मंडल अधिकारी के कार्यालय में दो हिंदी स्टेनो का चयन किया जाएगा जिनका इंटरव्यू आगामी 27 मार्च को 10 बजे उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में होना है।
ऑनलाइन करते समय उम्मीदवार को अपने पासपोर्ट साइज के दो फोटो, दसवीं की अंक तालिका, आईटीआई पास की अंक तालिका, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करवाना होगा। उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने ऑपरेटिस सिप प्रोफाइल उपरोक्त सभी संबंधित दस्तावेज उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना होगा। उम्मीदवार का चयन उपमंडल अधिकारी द्वारा गठित 3 सदस्यों की कमेटी की जांच करने के बाद आईटीआई में प्राप्त प्रतिशत अंको की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 14एसएफडीएम2.: एसडीएम सत्यवान सिंह मान।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है