ABSLM 19/3/2023 Kamal Soni
सिरसा। श्री श्याम गोरक्षादल मैमोरियल ट्रस्ट सिरसा द्वारा डबवाली रोड पर संचालित श्री श्याम गोवंश उपचार आश्रम में संगीतमय श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में महामहिम राज्यपाल
उड़ीसा प्राे. गणेशी लाल जी ने शिरकत की और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस मौके पर वेद व्यास परम श्रद्धेय कपिलदेव (ठाकुर जी) महाराज श्री धाम वृंदावन वाले ने
उन्हें शॉल ओढांकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल जी ने गऊशाला में 7.5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शैड का निर्माण कार्य भी 15 अप्रैल से शुरू करवाने की बात कही। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रो.गणेशी लाल जी ने कहा कि आप धर्म मार्ग पर हैं, तो परमात्मा निश्चित आप पर कृपा करेंगे। आपका कल्याण होगा। उन्होंने श्री मद्भागवत कथा को ज्ञान का भंडार बताया।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि सफलता और असफलता की आशक्ति को त्याग कर अपने कर्म करो। यही समता की भावना अध्यात्म व योग कहलाती है। सभी ने
समता भाव के मार्ग पर चल कर विश्व को समभाव का संदेश देना है। प्राे. गणेशी लाल जी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर
किए जाने वाले आयोजनों से भाईचारे की भावना जागृत होती है। मन की शांति के लिए भगवत गीता कथा सुनना और पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंेने कहा कि जो
भी लोग यहाँ पर प्रवचन सुनकर जा रहे है। उसका अनुसरण भी जरुर करें।
इस मौके पर श्री श्याम गोरक्षादल मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल सोनी ने श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आए हुए श्रद्धालुओं का आभार जताया।
फोटो संलग्न: वेद व्यास परम श्रद्धेय कपिलदेव (ठाकुर जी) महाराज राज्यपाल जी को शाॅल ओढांकर सम्मानित करते हुए।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है