abslm 10/3/2023
अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय का होली स्नेह मिलन समारोह 11 मार्च शनिवार को गातोड़ जी मुख्य धाम वीरपुरा जयसमंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्रसिंह चौहान के नेतृत्व में मनाया जायेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास वैष्णव बताया कि प्रति वर्ष अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय तीन बड़े सम्मलेन का आयोजन करता है जिसमे से एक होली स्नेह मिलन समारोह हैं जो शनीवार को समस्त गादीपतियो एवं भक्तों के साथ गातोड जी मुख्य धाम वीरपुरा में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन में सम्प्रदाय संबंधित कई गतिविधियों पर चर्चा,आगामी आने वाले आयोजनों की रूप रेखा तैयार की जायेगी।
बैठक में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों के गादीपति, कोतवाल ,संत, महंत भक्तगण आदि अपनी पारंपरिक वेश भूषा धारण कर उपस्थित होंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री
महंत गोपालदास वैष्णव
अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है