महिला अग्रवाल वैश्य समाज ने मनाया होली का पर्व

abslm  2/03/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, अग्रवाल वैश्य समाज सफीदों महिला ईकाई द्वारा पुरानी अनाज मंडी में होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज गोयल ने की। इस मौके पर महिलाओं ने रंग, गुलाल व फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में महिलाओं ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। 


अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सरोज गोयल ने कहा कि होली के दिन सभी लोग एक-दूसरे के साथ भेदभाव को भुलाकर भाईचारे को मजबूत करते हैं। होली का पर्व भाईचारे, आपसी प्रेमभाव व अमन शांति का प्रतीक है। इस पर्व पर हम सबको पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूजे को गले लगाना चाहिए और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।

 
फोटो कैप्शन 2एसएफडीएम3.: कार्यक्रम में मौजूद वैश्य समाज की महिलाएं।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है