abslm 3/3/2023 एस• के• मित्तल
उसके बाद नरेंद्र बिजारणियां ने मिनी सचिवालय सफीदों में डीएसपी ऑफिस व थाना सदर सफीदों का दौरा किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी भी व्यक्ति की समस्या को ज्यादा दिन तक पेंडिंग ना रखे। उसका तुरंत समाधान करें। ऐसा कोई काम ना करें जिससे लोगों के बीच पुलिस की छवि खराब हो और सभी अधिकारी ईमानदारी के साथ काम करें। अगर किसी कार्य में कोई दिक्कत आती है, तो उसके बारे में तुरंत उच्चाधिकारियों से संपर्क करें ताकि उसका जल्दी समाधान किया जा सके। इस मौके पर सरपंच कुलदीप सिंह, पूर्व सरपंच गुरतेज सिंह, पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह, पूर्व सरपंच रणवीर सिंह, पंच मांगेराम, नंबरदार गुरदीप सिंह, पंच संजय व अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 3एसएफडीएम1.: ग्रामीणों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणियां।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है