AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्कूल में मनाई गई रामनवमी

abslm 31/3/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, नगर के किड्स वैली स्कूल में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की डायरेक्टर गीतांजलि कंसल ने की। इस मौके पर बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के वेश धरकर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में गीतांजलि कंसल ने कहा कि राम नवमी एक महत्वपूर्ण त्योहार है और भगवान श्री राम के जन्म का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ब्रह्ममांड के संरक्षक भगवान विष्णु के अवतार हैं। उनका जन्म अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या से हुआ था।

भगवान राम अपने असाधारण गुणों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें धार्मिकता, करुणा, बहादुरी और ज्ञान शामिल हैं। भगवान राम का जन्म चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन हुआ था, जिसे राम नवमी के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म पूरे भारत में बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है।


फोटो कैप्शन 31एसएफडीएम4.: कार्यक्रम में सजे धजे बच्चे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है