ABSLM 19/3/2023 मित्तल
सफीदों, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर के जींद रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिंधू ने की। इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष लाभ सिंह ने बताया की आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में सदस्यता अभियान चला रही है और यह अभियान 11 अप्रैल तक चलेगा।
इस अभियान के लिए पार्टी द्वारा एक मिस कॉल नंबर भी जारी किया है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मिलकर हरियाणा की हर विधानसभा से 12000 से 15000 लोगों को सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ता हर गांव, मोहल्ले व वार्ड तक जाकर लोगों को दिल्ली व पंजाब सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा, शहीदों का सम्मान राशि देने, बेरोजगारों को नौकरी, जैसे कार्यों के बारे में बताएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
फोटो कैप्शन 18एसएफडीएम1.: बैठक में मौजूद कार्यकत्र्ता।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है