खेड़ा खेमावती गांव की महिलाओं ने डीएसपी से लगाई नशाखोरी बंद करवाने की मांग


महिलाओं ने कहा: लुगाई दिहाडी करकै कमावैं और मर्द शराब पीकै आवैं हैं साहब
गांव के लोग विशेषकर युवा नशे की गिरफ्त में: सरपंच प्रतिनिधि
डीएसपी आशीष कुमार ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

abslm 29/4/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों,        उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती में बढ़ती नशाखोरी से परेशान काफी तादाद में महिलाओं ने ग्राम पंचायत सरपंचप्रतिनिधि की अगुवाई में डीएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया और गांव में कुकरमुत्तों की तरह से पैदा हो रहे शराब के अवैध खुर्दों एवं अन्य प्रकार नशाखोरी पर लगाम लगाने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि उनका पूरा गांव नशाखोरी की चपेट है और इसकी चपेट में आकर युवा पथभ्रष्ट हो रहा है। अपना दर्द ब्यां करते हुए महिलाओं ने कहा कि गाम की लुगाई तो दिहाड़ी करकै कमा कै ल्यावैं अर मर्द शराब पीकै घरां आवैं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे उनके कहे से बाहर हो गए है। गांव में शराब के साथ-साथ चरस, गांजा व अफीम व अन्य कई प्रकार के नशों का चलन हो गया है। उनके बच्चे घर का सामान व गहने तक बेचकर अपने नशे की आदत की पूर्ति कर रहे हैं। गांव में घर के घर कर्जदार व खाली हो गए हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उनके 10 से 12 साल तक के बच्चे नशे की जंजाल में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के कोने-कोने में अवैध शराब के ख्खुर्दे खुल गए हैं तथा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। 
वहीं गांव के सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट नरेश सौलंकी ने कहा कि गांव में नशाखोरी की पुरानी समस्या है। गांव में अवैध शराब की दर्जनों दुकानें खुली हुई है। गांव का माहौल व युवाओं का भविष्य पूरी तरह से खराब हो गया है। इसके अलावा गांव में झगड़ों के केसों की तादाद भी बढ़ गई है। इससे पहले भी वे कई बार स्थानीय पुलिस अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने साफ किया कि अगर एक हफ्ते तक स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पूरा गांव एकत्रित होकर जींद में जाकर पुलिस अधीक्षक जींद से मिलेगा और नशाखोरी पर लगाम लगाने की मांग करेगा। ग्रामीणों की बात सुनकर डीएसपी आशिष कुमार ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
 
फोटो कैप्शन 29एसएफडीएम4.: डीएसपी कार्यालय पहुंचे गांव खेड़ा खेमावती की महिलाएं व ग्रामीण।


No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है