भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल सिंह ने किया अनाज मंडी का दौरा

abslm 19/4/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने नई अनाज मंडी का दौरा करके मंडी में हुई आगजनी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में पहुंचकर पीडि़त आढ़तियों व चाय के खोखे के संचालक से बात की और नुकसान का आंकलन किया। विजयपाल सिंह ने आढ़तियों को आश्वस्त किया कि अनाज मंडी में आग लगने से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए सरकार व प्रशासन उचित कदम उठाएगी। पीडि़तों को किसी प्रकार की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि मनोहर सरकार आपके साथ है। मनोहर सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी व हर वर्ग के हित सुरक्षित हैं। 
उन्होंने कहा कि बेवक्त की बारिश के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसकी पूर्ति करने के लिए सरकार ने गिरदावरी लगभग पूरी करवा दी है, जल्द ही नुकसान का पैसा किसानों के खाते में सीधा आएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का एक ऐसा राज्य है, जहां किसानों की सबसे ज्यादा फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। फसलों के मूल्य की भरपाई भावांतर योजना के तहत की जा रही है।
 फोटो कैप्शन 18एसएफडीएम2.: अनाज मंडी में नुकसान का जायजा लेते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है