सफीदों नई अनाज मंडी में बारदाने व गेंहु में आग लगने का मामला

abslm 25/4/2023 एस• के• मित्तल 

सार्ट सर्किट से लगी थी आग, वीडिय़ों आई सामने
खरीद एजेंसियां एवं मार्किट कमेटी झाड़ रही पल्ला
अनाज मंडी के पीडि़त आढ़तियों में रोष व्याप्त
राहत नहीं मिली तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा: पीडि़त आढ़ती



सफीदों,       सफीदों की नई अनाज मंडी में कुछ दिन पहले गेंहु व बारदाने में लगी आग का मामला गहरा गया है। एक तरफ आढ़तियों का कहना है कि यह आग बिजली की लटकती तारों में सार्ट सर्किट से लगी थी लेकिन दूसरी ओर मार्किट कमेटी के अधिकारियों का दावा है कि यह आग सार्ट-सर्किट से नहीं लगी। इस सारे घटनाक्रम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में साफ तौर पर दिख रखा है कि चाय के खोखे के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में पहले सार्क सर्किट हुआ और कुछ ही पलों में तारों से निकली आग गेंहु के कट्टों में फैल गई और हजारों गेंहू के कट्टों को अपनी आगोश में ले लिया। इस मामले में पीडि़त तीनों आढ़ती फर्म लांबा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सुल्तान सिंह, हनवंत राय सतनारायण के मालिक रमेश चंद व नीलकंठ ट्रेडिंग कंपनी के मालिक संजीव कुमार ने शासन और प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। पीडि़त आढ़तियों का कहना था कि इस आगजनी की घटना में क्रमश: 2200, 600 व 400 कट्टे गेंहू के कट्टे जलकर खाक हो गए। इसके अलावा खाली बारदानें की करीब 8 गांठे भी जलकर स्वाहा हो गई। इस घटना में उन्हे लाखों रूपयों का नुकसान हुआ है। जिस दिन यह घटना हुई थी उस दिन मार्किट कमेटी, एफसीआई, हैफेड व फूड एण्ड सप्लाई के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उससे अगले दिन खरीद एजेंसियों के बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा करके सारे मामले को संज्ञान में लेकर आढ़तियों का आश्वासन दिया था कि उनके नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी और खाली बारदाना तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करवाया जाएगा लेकिन अधिकारियों का दौरा केवल पिकनिक सैरेमनी साबित हुई। आढ़तियों को आजतक ना तो कोई मुआवजा मिला और ना ही जले ही बारदाने के बदले नया बारदाना। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मार्किट कमेटी व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से मिले थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही और केवल आश्वासन देकर उन्हे धोखे में रखा जा रहा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस को भी एक शिकायत दी थी। अब उनके ऊपर अधिकारियों के द्वारा यह शिकायत वापिस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा उनके ऊपर यह भी दबाव बनाया जा रहा है कि वे यह कहना बंद कर दें कि आग सार्ट सर्किट से लगी है। जबकि यह सच्चाई है कि आग मंडी में से गुजर रही बिजली की तार में सार्ट सर्किट से लगी है और उसका वीडियों उनके पास है, जिसमें सारा मामला साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा जब आनन-फानन में बिजली की तारें बदली गईं थी उसकी भी वीडियों उनके पास है। पीडि़त आढ़तियों ने साफ किया कि अगर उनको राहत प्रदान नहीं की गई तो वे कानून का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे।
बाक्स:
नेता आए और फोटो खिंचवाकर चले गए
आढ़तियों का आरोप था कि जिस दिन यह घटनाक्रम हुआ था उसे सत्तारूढ़ दल के कई नेता मंडी में आए और अपनी राजनीति करते हुए फोटो सैरेमनी करवाकर चलते बने और अगले दिन उन्होंने उन फोटो को अखबारों की सुर्खियां बनवाया था। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह व सह प्रवक्ता कर्मबीर सैनी ने घटनास्थल का मुआयना करके आढ़तियों का आश्वासन दिया था कि पीडि़त आढ़तियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार व्यापारियों व किसानों के साथ है। सरकार उनके नुकसान की भरपाई करेगी लेकिन उनके दावे कहीं पर भी सही साबित नहीं हो रहे हैं। उन्हे आजतक ना तो कोई बारदाना प्राप्त हुआ और ना ही नुकसान की कोई भरपाई हुई है। वे अधिकारियों के दफतरों के चक्कर पे चक्कर लगा चुके है लेकिन उन्हे कोई राहत मिलने के आसार नहीं लग रहे हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ नेताओं से अनुरोध किया कि वे इस मामले में राजनीति करने की बजाए उनका सच्चे मन से साथ देें ताकि उन्हे राहत प्राप्त हो।
बाक्स:
क्या कहते हैं मार्किट कमेटी सचिव
इस मामले में मार्किट कमेटी सचिव जगजीत सिंह कादियान का कहना है कि आढ़तियों को गेंहू का कोई नुकसान नहीं है केवल बारदाने का नुकसान है। इस सारे मामले की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं उन्होंने दावा किया कि यह आग सार्ट सर्किट से नहीं लगी है। पहले यह आग पहले चाय के खोखे में लगी थी और उसके बाद वह आग बिजली की तारों तक पहुंची थी।
 
फोटो कैप्शन 24एसएफडीएम1.: अनाज मंडी में सारे मामले की जानकारी देते हुए पीडि़त आढ़ती।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है