सफीदों में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्यौहार एक-दूसरे को गले लगाकर दी ईद की बधाई

abslm 23/4/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों सफीदों क्षेत्र में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस पवित्र मौके पर नगर की मदनी मदरसा ईदगाह में क्षेत्रभर से सैंकड़ों की तादाद में मुस्लिम एकत्रित हुए और नमाजे-ए-ईद अता करके समाज में भाईचारे व सुख-शांति की दुआ की गई। नमाज के उपरांत सभी लोग आपस में गले मिले और ईद की बधाई दी। इस मौके पर मदरसे के मौलाना मुमताज ने लोगों को नमाज अता करवाई।

इस आयोजन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के प्रदेश संयोजक एवं हरियाणा हज कमेटी के पूर्व सदस्य अकबर खान राणा व मदरसे के अध्यक्ष वेदप्रकाश ने विशेष रूप से शिरकत की। अपने संबोधन में अकबर खान राणा ने कहा कि ईद का पर्व लोगों को आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देता है। त्यौहार हमारी संस्कृति से जुड़े होते हैं। हर त्योहार हम सभी को मिल जुलकर एक साथ मनाने चाहिए। कोई भी त्योहार हो अगर हम एक साथ मिल कर मनाते हैं तो उसका मजा और खुशी दोगुनी हो जाती है।

वहीं मौलाना मुमताज ने कहा कि इस पर्व पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि वे आपसी भाईचारे को बढ़ावा देंगे। ईद की खुशी रोजेदारों के त्याग, तपस्या और इबादत से जुड़ी है।

सारी दुनिया अल्लाह की बनायी हुई है। ईद हमें यह अहसास करवा जाती है कि नेकी की तरफ बढ़ते चलें, बदी-गुनाह से हमेशा बचते रहें। इस त्यौहार पर चारों तरफ मोहब्बत ही मोहब्बत नजर आती है। कार्यक्रम में मदरसा कमेटी की ओर से आए हुए लोगों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं लोगों ने मस्जिद के बाहर लगी दुकानों पर जमकर खरीददारी की।

 
फोटो कैप्शन 22एसएफडीएम1.: पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा के प्रदेश संयोजक अकबर खान राणा।
फोटो कैप्शन 22एसएफडीएम2.: मस्जिद के बाद उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
फोटो कैप्शन 22एसएफडीएम3.: मेले में खरीददारी करते हुए लोग।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है