ABSLM 26/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने मोबाइल व नकदी छीनने का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल के गांव ऐंचरा कलां निवासी विजेंद्र ने कहा कि वह कुछ समय से चंडीगढ़ में रह रहा है। घर के लिए गेहूं की खरीद करने के लिए वह गांव में आया हुआ था। रात को करीब साढ़े 9 बजे खाना खाकर घूमने-फिरने जा रहा था। जब वह गांव से सरफाबाद मोड़ के पास पहुंचा तो उसके ही गांव का संजू नामक व्यक्ति मेरे साथ लूटपाट करने लग गया। आरोपी मेरे से करीब 12 हजार रूपए व एक छोटा मोबाइल फोन छीनकर ले गया। जब मैने उसका विरोध किया तो उसने जान से मारने के इरादे से मेरे साथ मारपिटाई की। इस पिटाई में मेरे को काफी गहरी चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 379बी व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है