AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

महाराणा प्रताप की प्रतिमा खंडित किए जाने के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गांव रंधावा में करीब 1 महीने से ग्रामीणों का धरना जारी

abslm 1/5/2023 

Hoshiyari lal sharma 




महाराणा प्रताप की प्रतिमा खंडित किए जाने के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गांव रंधावा में करीब 1 महीने से ग्रामीणों का धरना जारी है, मगर अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर उनकी पहचान तक नहीं कर पाई है l कांग्रेस के कालावाली से विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा व पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया रंधावा पहुंचे और धरने को समर्थन दिया l कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि बड़े शर्म व दुर्भाग्य की बात है कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा को खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है l पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह इस मामले की गंभीरता के साथ तफ्तीश करें और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें, ताकि आगे से कोई महापुरुषों की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने का दुस्साहस ना कर सके l कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन शुरू करने पर मजबूर हो जाएगी l


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है