कहा: सफीदों विधानसभा में जल्द पहनाया जाएगा विकाय कार्यों को अमलीजामा
आर्य सदन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक संपन्न
abslm 1/5/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, सीएम मनोहर लाल के संग हुई बैठक में सफीदों विधानसभा क्षेत्र विकास का बेहतरीन मसौदा तैयार हो गया है और उस मसौदा को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह बात सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कही। वे सोमवार को नगर के आर्य सदन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए बचन सिंह आर्य ने बताया कि विगत 28 अपै्रल को उनकी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ विकासात्मक बैठक हुई थी। इस बैठक में सीएम ने उनसे सफीदों विधानसभा क्षेत्र की जो-जो भी मांगे थी उनकी विस्तारपूर्वक लिस्ट मांगी।
विधानसभा की ओर से विकास कार्यों को लेकर जो लिस्ट उन्होंने सीएम मनोहर लाल को सौंपी, उस पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर गहनता से विचार-विमर्श किया। विचार-विमर्श के उपरांत मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लिस्ट में दिए गए सभी कार्यों को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए और उसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। बचन सिंह आर्य ने कहा कि सफीदों विधानसभा क्षेत्र को किसी भी रूप में पिछडऩे नहीं दिया जाएगा। कुछ समय पर बाद इस इलाके की पेयजल, बिजली, सड़कों समेत अन्य सभी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक-हरियाणवी एक नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेश की हर विधानसभा को हर मामले में बराबर लेकर चल रहे है और सभी स्थानों पर विकास का पहिया एक समान तरीके से चल रहा है।
फोटो कैप्शन 1एसएफडीएम2.: भाजपा कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है