ABSLM 17/5/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चार विद्यार्थियों का सुपर-100 में चयन हुआ है। विद्यालय द्वारा चारों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य योगेंद्रपाल ने की। प्राचार्य योगेंद्रपाल ने बताया कि पूरे जीन्द जिले में इस विद्यालय के चार बच्चों अजीत शर्मा, विधुर धारा, शुभम व दिपांशु का चयन हुआ है जोकि विद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर दयानंद शर्मा, राकेश सैनी व रामरत्न मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 16एसएफडीएम1.: चयनित बच्चों को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है