abslm 11/5/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,सफीदों में वीरवार को भारत विकास परिषद एक विशेष बैठक हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ नरेश वर्मा को परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही सचिव समाजसेवी अनिल खर्ब व उपाध्यक्ष अकबर खान राणा, दलबीर मलिक व सतीश शास्त्री को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष जगदीश, सहसचिव संजीव पुंडीर, महिला प्रमुख उषा बराड़, सह महिला प्रमुख रेनू रोहिल्ला, स्थाई प्रकल्प संयोजक घनश्याम भाटिया, दिव्यांग सहायता एवं पूनर्वाय संयोजक घनश्याम राणा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संयोजक कविता चहल, गोसेवा संयोजक डॉ रमेश शर्मा, भारत को जानो विनय खर्ब, राष्ट्रीय समूह गान संयोजक मोनू रोहिल्ला, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन अशोक शर्मा, पर्यावरण एवं जल संरक्षण नफे सिंह नेहरा, स्वास्थ्य जांच एवं कोविड सहायता डॉ ललित मनचंदा, संगठन सचिव राजेश मित्तल, आदर्श ग्राम संयोजक रतन लाल सोनी व प्रचार प्रसार प्रमुख राजिंद्र नियुक्त किया गया है। साथ ही अन्य सदस्य का भी चयन किया गया है। नवनियुक्त प्रधान डा. नरेश वर्मा ने कहा कि संगठन ने उनके ऊपर तो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के आभारी है। वे अपने कार्यकाल के दौरान परिषद की भलाई व समाजसेवा के कार्य हाथ में लेंगे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है