मोटरसाईकिल चोरी, मामला दर्ज/ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज

ABSLM 17/5/2023 एस• के• मित्तल 

सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज

सफीदों,       सफीदों पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दिए ब्यान में गांव कालवा निवासी प्रेमो देवी ने कहा कि मैं अपने जेठ सतपाल के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने कुछ निजी काम से अपने गांव कालवा से गांव नारा (पानीपत) जा रहे थे। जब हम अनाज मण्डी सफीदों के पास पहुंचे तो बाथरूम जाने के लिए सड़क के किनारे मोटरसाईकिल को रोक लिया। मेरा जेठ सतपाल बाथरूम करने लिए चला गया और मैं मोटरसाईकिल के पास खड़ी थी कि असंध की तरफ से तेज रफ्तार गाड़ी ने मेरे को एकदम टक्कर मारकर सड़क पर जा गिराया जिसमें मुझे काफी चोटें आई और बाईक को भी काफी नुकसान पहुंचा। मेरा जेठ सतपाल एम्बुलैस का प्रबन्ध करके मेरे को ईलाज के लिए नागरिक अस्पताल सफीदों लेकर आया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर नागरिक अस्पताल जींद रैफर कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 279, 337 व 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 मोटरसाईकिल चोरी, मामला दर्ज/

एस• के• मित्तल 
सफीदों,        की गीता कालोनी से अज्ञात चोरों ने बाईक चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 11 गीता कालोनी निवासी सतीश कुमार ने कहा कि उसकी बजाज कंपनी की मोटरसाईकिल नंबर एचआर33बी-2027 मकान की साईड में खड़ी थी। जिस अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। मैंने अपने स्तर पर बाईक को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


ट्रांसफार्मर चोरी, मामला दर्ज

एस• के• मित्तल 
सफीदों,       उपमंडल के गांव सिवानामाल के खेतों से अज्ञात चोर 10केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए। पुलिस ने विभाग के एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में विभाग के एसडीओ ने कहा कि गांव सिवानामाल में किसान शिव कुमार के खेत में 10केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जिसे अज्ञात चोर रात को चुराकर ले गए। जिससे निगम को लगभग 40000 रूपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 136 व 137 इलैक्ट्रिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है