घर से दो लाख रूपए गायब, मामला दर्ज

 abslm 18/5/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों,         उपमंडल के पाजू खुर्द गांव स्थित एक घर में रखे 2 लाख रूपए गायब हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव पाजू खुर्द निवासी मनोज ने कहा कि उसके पास कंबाइन है। कंबाइन द्वारा खेतों में की गई कटाई की उसने दो लाख रूपए की उगाही की थी। दो लाख रूपए अपने घर पर रखकर वह रात को सो गया था। सुबह उठकर वह अपने खेत में ज्वार बोने चला गया था। खेत से आकर मैंने वह रकम किसी को देनी थी। जब पैसे देने के लिए देखा मो पाया कि वहां से पैसों का थैला गायब था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है