मदर्स डे पर बच्चों ने अपने कार्यक्रमों में बताया मां का महत्व

 abslm  12/5/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,नगर के जेडी स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नगरपालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा ने शिरकत की। विद्यालय के चेयरमैन एसके भारद्वाज, डायरेक्टर विजय भारद्वाज व प्रिंसिपल संजीव कुमार ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ भेंट देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।




बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन में मां का महत्व समझाया और कार्ड बनाकर मां के प्रति प्रेम का इजहार किया। अपने संबोधन में पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा ने कहा कि मां परिवार की रीढ़ की हड्डी के समान होती है। वह हमारी खुशियों के लिए हम पर सबकुछ न्योछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। मां की महानता और उपलब्धियों का वर्णन शब्दों में नहीं कहा जा सकता। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 
फोटो कैप्शन 12एसएफडीएम1.: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है