दो लोगों से 17 बोतल शराब बरामद

 abslm 25/7/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, सफीदों पुलिस ने दो लोगों से 17 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव मुआना का संदीप अपनी किरयाने की दुकान और गांव सिंघाना का रवि अपनी मिठाई की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों स्थानों पर रेड़ करके दोनों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पाया। रेड के दौरान पुलिस ने मुआना के संदीप के पास से 8 बोतल मालटा देशी शराब और सिंघाना के रवि के पास 9 बोतल मालटा देशी शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों से शराब बेचने संबंधी लाईसेंस मांगा तो वे कोई लाईसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाए। जिस पर पुलिस ने दोनों को काबू करके उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है