नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाना होगा: सत्यवान मान राजकीय स्कूल में चलाया गया जागरूकता अभियान

abslm 8/7/2023 एस• के• मित्तल   

सफीदों,नगर के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशाखोरी के प्रति जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने शिरकत की। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर खत्री व प्राचार्य योगेंद्र पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि नशा आज समाज की एक महत्वपूर्ण समस्या है जिससे समाज को नुकसान हो रहा है। नशे के कारण व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। इसलिए इस समस्या के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाना बेहद महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर नौजवानों को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए उन्हे नशे के बुरे प्रभावों के बारे में अवगत करवाना होगा। 

उन्होंने कहा कि स्कूलों में नशा विरोधी अभियान चलाना इसलिए जरूरी है कि बच्चों का मन कच्ची मिट्टी के समान होता है और उसे किसी भी रूप ढाला जा सकता है। अगर बच्चों को स्कूल स्तर पर ही नशे के नुकसान के प्रति जागरूक कर दिया जाए तो वे इससे बच जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि एसडीएम सत्यवान सिंह मान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 
फोटो कैप्शन 7एसएफडीएम4.: एसडीएम सत्यवान सिंह मान को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है