आर्य समाज का वैदिक सत्संग 27 को

abslm 24/8/2023  एस• के• मित्तल 

सफीदों,     आर्य समाज सफीदों के महासचिव संजीव मुआना ने बताया कि आगामी 27 अगस्त रविवार को नगर के नहर पूल स्थित आर्य समाज मंदिर में विशाल मासिक वैदिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वप्रथम सुबह साढ़े 8 बजे स्वामी धर्मदेव महाराज के सानिध्य में यज्ञ व प्रवचन का कार्यक्रम रहेगा।
तदोपरांत भजनोपदेशिका बहन कल्याणी आर्या अपने भजनों के माध्यम से आर्य समाज के विचारों की अलख जगाएंगी। कार्यक्रम के बाद ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे तय कार्यक्रमानुसार भाग लेकर पुण्य के भागी बनें।
 
फोटो कैप्शन 24एसएफडीएम4.: आर्य समाज सफीदों के महासचिव संजीव मुआना। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है